नबीनगर: नगर पंचायत क्षेत्र के 60 जगहों पर लगाए जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे
नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में अपराध को रोकने और यातायात व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। नगर पंचायत कि ओर से शहर के विभिन्न मुख्य चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाया जा रहा है। नाइट विजन के हाइ रेजोल्यूशन कैमरे लगाए जा रहा है। सभी कैमरों का रिकॉर्ड नगर पंचायत कार्यालय में होगा।