टोंक: टोंक जिले में विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जीराम जी) का शुभारंभ
टोंक जिले में विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जीराम जी) का शुभारंभ गुरूवार को उपखंड टोंक की ग्राम पंचायत पराना में जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि वीबी-जीराम जी योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना साकार होगी।