उन्नाव: अक्वाबाद टोल प्लाजा का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर अधिकारियों की सख्त नजर
Unnao, Unnao | Apr 9, 2026 अक्वाबाद टोल प्लाजा का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर अधिकारियों की सख्त नजर आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को जनपद उन्नाव के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी बीघापुर श्री मधुपनाथ मिश्रा एवं एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम श्री संजीव कुमार सिंह द्वारा टोल प्लाजा का निरीक्षण किया गया।