अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई, 3 वाहन जब्त
पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से बालू का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से 1 बालू लदा ट्रैक्टर, जबकि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र से 1 बालू लदा ट्रैक्टर एवं 1 हाइवा जब्त किया गया। इस तरह कुल 3 वाहनों को अवैध बालू परिवहन के मामले में जब्त किया गया है।
#citilivejharkhand #nonfollowers #jhakhandpolice #foryouシ #बालू