मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों से 168.9 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई किया है। पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 168.9 लीटर नेपाली शराब एवं तीन साइकिल को जब्त किया गया। इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया। जिले की कुंड़वा चैनपुर एवं पताही पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है।