चायल: मुनीरपुर गाँव में विधवा महिला ने पुस्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
जनपद कौशांबी में एक विधवा महिला ने अपनी पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। मामला पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुनीरपुर हरदर मऊ का है। पीड़िता अंजनी पत्नी स्वर्गीय महेश चन्द्र का आरोप है कि कुछ लोग दबंगई के बल पर उनकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहे हैं और दरवाजा भी लगा रहे हैं। सोमवार सुबह 11 बजे थाने में शिकायत!