सत्तर कटैया: सत्तर कटैया प्रखण्ड क्षेत्र के सभी राशनकार्ड धारियों को जनवितरण दूकान पर जाकर कराना होगा ईकेवाईसी, दी गई जानकारी
सत्तर कटैया प्रखण्ड क्षेत्र के सभी राशनकार्ड धारियों को कराना होगा ईकेवाईसी। प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी बिमलेश कुमार ने बताया कि ईकेवाईसी कराने के लिये सभी डीलर को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। विभाग से मिले निर्देश के बाद लाभुकों को अपने आधार कार्ड एवं राशनकार्ड लेकर निकटतम जनवितरण दूकान पर जाकर ईकेवाईसी कराना होगा।