सत्तर कटैया: बरहशेर में जिला पार्षद प्रतिनिधि ने बैठक कर लोगों से जनसमस्याओं के बारे में ली जानकारी, पदाधिकारियों से मिलने का निर्णय
बरहशेर में सत्तर कटैया पश्चिमी के जिला पार्षद प्रतिनिधि रजनीश कुमार ने एक बैठक कर लोगों से जनसमस्याओं के बारे में जानकारी ली। बैठक में विभिन्न तरह के जनसमस्याओं के बारे में जानकारी दी गई जो जनहित से जुड़े थै। इस संबंध में संबधित विभागों के पदाधिकारी से मिलने का निर्णय लिया गया।