टिब्बी: टिब्बी में खेत पर दिनदहाड़े चोरी, चोर रोटावेटर के पार्ट्स और पाइप लेकर हुए फरार
क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने दिनदहाड़े खेत पर बने कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वार्ड नंबर 15 निवासी अमित चौधरी पुत्र इन्द्रपाल चाहर ने टिब्बी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी कृषि भूमि जो चक 8 जी.जी.आर. में सिलवाला रोड पर ओवरब्रिज के पास स्थित है, वहां से अज्ञात चोरों ने रोटावेटर के 2 क्रॉस चोरी कर ले गए।