कानपुर: जाजमऊ स्थित 20 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ आर पी सिंह ने किया
उत्तरप्रदेश प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर आर.पी सिंह ने शुक्रवार 1:00 बजे जाजमऊ स्थित 20 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कई कमियां पर अफसरों की क्लास भी लगा दी। डॉ आर पी सिंह ने प्लांट में नई सड़क और छायादार पेड़ लगाने का निर्देश दिया है। इस दौरान मीटिंग हॉल में अघिकारियों के साथ करीब 30 मिनट बैठक की गई।