अलीपुर: फर्जी कैंसर की दवाई सप्लाई करने वाले मामले में एक और आरोपी बिहार से हुआ गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच की टीम ने नकली कैंसर दवा रैकेट में शामिल एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मामले में एक और आरोपी को बिहार के मुजफफरपुर से दबोचा गया है। इसकी पहचान आदित्य कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश करने के बाद आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।