गड़हनी: गड़हनी इस्लामगंज वार्ड 4 की जनता दो साल से जलजमाव की समस्या झेल रही है
नगर पंचायत गड़हनी स्थित वार्ड 4 के इस्लामगंज में दो सालों से गलियों में पानी भरा हुआ है। लेकिन कोई जनप्रतिनिधि इन ग्रामीणों की बातों का सुनने वाला नहीं है। गली में नाली निर्माण नहीं है, पानी निकास की कोई व्यस्था नहीं है जिससे घर के सामने गली में पानी भरा हुआ है। पिछले साल ग्रामीणों ने हंगामा भी किया था,वार्ड पार्षद ने आश्वासन भी दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ।