अकबरपुर: फतेहपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान
बिहार सरकार के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को 11:00 बजे अकबरपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन रजौली अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमन मुरारी तथा अंचल अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया