दातागंज: उसावां थाना क्षेत्र के मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाइवे पर मिला गंभीर घायल, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शुक्रवार को मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाइवे के किनारे एक घायल युवक को पीआरवी 112 ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उसावां पर भर्ती कराया। डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर युवक के परिजनो ने युवक की पहचान अमनपाल सिंह निवासी ग्राम खजुरी थाना परौर जनपद शाहजहांपुर के रुप में की।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा है।