दरभंगा: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने मकान सूचीकरण कर किया प्रारंभ
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 02 मई 2026 से जिला में शुभारंभ हो गया । यह कार्य 31 मई 2026 तक निर्धारित समयावधि में संपन्न किया जाएगा। इसी क्रम में आज इस महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार के आवास से किया गया,जहां सर्वप्रथम उनका मकान सूचीकरण किया गया। यह जानकारी शनिवार की शाम 6 बजे दी गई।