अररिया के पलासी थाना क्षेत्र के कंनखुदिया चौक पर आलू-प्याज दुकानदार विकास कुमार यादव के साथ मारपीट और लूट का आरोप। शिकायत के मुताबिक 18 अगस्त की रात अनिल करदार, विजय विश्वास सहित अन्य लोगों ने दुकान पर हमला कर डेढ़ लाख रुपये नकद छीने और सामान बर्बाद किया। शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर आरोपित फरार। थाना में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।