गाज़ियाबाद: ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को जीआरपी पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
थाना जीआरपी पुलिस ने ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त नीरज को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है और उसके पास से अरुणाचल प्रदेश मार्क के 40 पव्वे बरामद किए है। थाना अध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि नीरज शराब की तस्करी कर धन अर्जित करता है और उससे अपने शौक पूरे करता है, इसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।