गाज़ियाबाद: थाना विजयनगर पुलिस ने तमंचे के बल पर घर में लूट करने वाले 2 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से लूट के जेवरात बरामद
सोमवार को थाना विजयनगर पुलिस टीम ने तमंचे के बल पर घर में लूट करने वाले नावेद उर्फ हिलाल और इस्लाम नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गौशाला फाटक के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात के साथ 1 लाख 91 हजार 300 रूपये नकद, 2 बैग, 1 तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस, 1 अवैध चाकू व 1 स्कूटी बरामद की गई है।