गोंडा: धानेपुर थाने में समाधान दिवस पर SP ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
Gonda, Gonda | Aug 10, 2024 थाना समाधान दिवस के मौके पर एसपी विनीत जायसवाल ने थाना धानेपुर पर आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया है,समाधान दिवस में अधिकतर राजस्व के मामले सामने आए,थाने में उपस्थित लेखपाल और कानूनगो को एसपी ने शिकायती पत्रों के निष्पक्ष निस्तारण के आदेश दिए हैं,समाधान दिवस पर थाना प्रभारी और लेखपाल और कानूनगो मौजूद थे