गोंडा: थाना धानेपुर में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन, SP ने फरियादियों की सुनी समस्याएं
Gonda, Gonda | Aug 10, 2024 शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में SP विनीत जायसवाल अचानक धानेपुर थाना पहुंचे, जहां पर उन्होंने फरियादियों की फरियाद सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश दिया। एक महिला की ओर से लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई,जिस पर SP ने मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। SO ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 4 प्रार्थना पत्र आये थे जिसमे 1 का निस्तारण किया गया।