मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर नगर निगम ने वार्ड 18 में राजस्व शिविर लगाया, अवैध पानी कनेक्शन और मोटर जांच अभियान चलाया
नगर निगम ने पांकी रोड के सुरेश सिंह चौक के आसपास रविवार दोपहर 3 बजे तक अवैध पानी कनेक्शन एवं मोटर जांच अभियान चलाया, जिसमें 10 लोगों के यहाँ पानी कनेक्शन पाया गया। उनके द्वारा कोई पेपर नहीं दिखाया गया एवं एक मोटर भी पकड़ी गई। सभी को दो दिन के अंदर निगम कार्यालय बुलाया गया है। ऐसे लोग अपना कनेक्शन का पेपर दिखाकर बिल जामा करेंगे, नहीं आने पर नोटिस किया जाएगा।