मेदिनीनगर (डालटनगंज): पूर्वडीहा में जमीन विवाद में दबंगों ने एक परिवार का रास्ता बाउंड्री देकर रोका, अधिवक्ताओं ने जांच की मांग की
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी, आरजेडी के वरिष्ठ नेता रामनाथ चंद्रवंशी, पलामू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, अधिवक्ता सह बसपा नेता विनोद सोनी, संजय कुमार यादव ने रविवार दोपहर 2 बजे चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा में जमीन विवाद को लेकर रास्ता रोकने एवं महिला के साथ मारपीट करने संबंधित मामले की संयुक्त रूप से जांच की।