पलामू जिले के राशन कार्डधारियों के लिये 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। आगामी तीन दिनों में यह मियाद पूरी होने वाली है, लेकिन अबतक 71.04 प्रतिशत ही ई-केवाईसी पूर्ण हो पाई है। वर्तमान में 28.96 प्रतिशत लाभुक परिवार के सदस्य ऐसे हैं, जिनका ई-केवाईसी लंबित है। इसमें पीवीटीजी परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।