फिरोज़ाबाद: जिला कारागार से तबियत खराब होने पर सरकारी ट्रामा लाया गया बंदी हुआ बेकाबू, चिल्लाने पर हाथ-पैर बांधकर किया गया काबू
जिला कारागार से बुधवार की तड़के एक बंदी 40 वर्षीय विनोद पु. किशन सिंह को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां वह बेड पर बेकाबू हो गया। बार बार उठ उठ कर भागने लगा, उसे काबू करने के लिये उसके दोनों पैर व हाथ बांधे गये, तब कहीं शांत हो सका। फिलहाल उसका इलाज जारी था। साथ में दो पुलिसकर्मी भी आये थे।