झांसी: झांसी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कमलेश यादव के फरार बेटे पर ₹20,000 का इनाम घोषित किया, तलाश में पुलिस टीमें जुटी
Jhansi, Jhansi | Dec 23, 2024 जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता पर प्राण घातक हमले के बाद से फरार हिस्ट्रीशीटर कमलेश यादव के पुत्र अमित यादव पर पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। अमित अपने दो साथियों के साथ फरार चल रहा है वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका जबकि उसका भाई सुमित बृहस्पतिवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था।