झांसी: रेल पथ प्रशिक्षण केंद्र, रेलवे झांसी में नवनिर्मित महिला छात्रावास का उद्घाटन व संस्थान का निरीक्षण डीआरएम ने किया
Jhansi, Jhansi | Dec 23, 2024 उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के रेल पथ प्रशिक्षण केंद्र में नवनिर्मित महिला छात्रावास का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह छात्रावास महिला कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों के लिए आधुनिक और सुरक्षित आवासीय सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे उनके कार्य और प्रशिक्षण में और अधिक सहजता आएगी।