झांसी: दीनदयाल सभागार में जनपद और ब्लॉक स्तर पर 72 किसानों को खेती में उत्कृष्ट कार्य और बेहतर उत्पादन के लिए किया गया सम्मानित
Jhansi, Jhansi | Dec 23, 2024 सम्मान समारोह में कृषकों को उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर उत्पादन के लिए के लिए सम्मानित करते हुए 72 किसानों को पुष्पमाला और शाल पहनाते हुए प्रमाण पत्र दिया और उनका सम्मान किया गया। किसान सम्मान दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में मूलभूत परिवर्तन किए हैं, उन्होंने जय-जवान, जय-किसान और जय-विज्ञान पर जोर दिया है।