झांसी: पुलिस ने हंसारी पावर हाउस, ग्राम जरबो समेत अन्य शराब के अड्डों पर मारा छापा, 330 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Dec 23, 2024 प्रवर्तन अभियान के तहत टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत हंसारी गैस गोदाम के पास, हंसारी पावर हाउस, ग्राम घुघुवा, ग्राम जरबो व डेरा तैन्दोल में अलग-अलग समय में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 330 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। 1000 किग्रा लहन को मौके पर नष्ट किया गया। वही तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया।