शाहजहांपुर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 5 से 21 जून तक चलेगा जन-जागरूकता अभियान: प्रभारी मंत्री
शाहजहांपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक जिले में जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अभियान को जनसहभागिता और माइक्रो प्लानिंग के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए।