लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित क्यूल नदी तट इन दिनों भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर है। विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार की सुबह लगभग 8:15 पर श्रद्धालु महिलाओं की लंबी कतारें यज्ञ मंडप के चारों ओर परिक्रमा करती नजर आईं, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।