हुसैनगंज: मचकना प्रतापपुर नहर से अज्ञात चोरों ने बिजली का तार काटकर चोरी की, प्राथमिकी दर्ज
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मचकना पंचायत के करहनु गांव स्थित बिजली आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता इंद्रजीत सिंह ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में बताया है कि अज्ञात चोरों द्वारा मचकना प्रतापपुर नहर से 4 लाख 89 हज़ार 511 रुपये का एग्रीकल्चर फीडर लाइन का तार को काटकर चोरी कर ली है।