हुसैनगंज: टेढ़ीघाट बाजार में मारपीट और रुपये छीनने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव के बड़का टोला निवासी कलिस्टर यादव ने हुसैनगंज थाना में आवेदन देकर मड़कन गांव निवासी चंदन राम,सूरज राम एवं आकाश राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में बताया है कि टेढ़ीघाट बाजार में मेरे पुत्र नीतीश यादव को घेरकर उक्त तीनों युवक मारपीट कर घायल कर दिया।