हुसैनगंज: रेनुआ गांव में पिस्टल के बट्ट से मारकर एक अधेड़ व्यक्ति को घायल किया गया, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रेनुआं निवासी 51 वर्षीय सचिन कुमार सिंह ने हुसैनगंज थाना में आवेदन देकर अपने ही गांव के जिशु सिंह,ब्रह्मा सिंह एवं मनोज सिंह के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में बताया है कि 12 जनवरी की दोपहर अपने खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था। उसी दौरान उक्त तीनों लोग पिस्टल के बट्ट से मेरे सिर पर मारकर मुझे घायल घर दिया।