हुसैनगंज: रेनुआ गांव में जमीनी विवाद के चलते दो भाइयों ने एक भाई को पीटा, 6 पर मामला दर्ज
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रेनुआं गांव में मंगलवार की सुबह जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों द्वारा अपने ही सगे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया है। इस मामले में घायल हरेकृष्ण साह ने मंगलवार की संध्या 6 बजे आवेदन देकर हरेराम साह, जय कुमार, सुनीता देवी,भागमनी देवी, रीमा कुमारी एवं मुकेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।