हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में गर्मी के चलते वृद्धा की हालत बिगड़ी, मंगलवार को देर रात हुई मौत
आसमान से बरस रही आग अब कहर बरपाने लगी है। मंगलवार की रात गर्मी के चलते एक वृद्धा की घर पर हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के विदोखर मेदनी निवासी सिया दुलारी लखेरा (75) की मंगलवार को गर्मी के चलते अचानक तबियत बिगड़ने लगी। परिजन उसे रात में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ल