महोबा: कुलपहाड़ में बेटी के लापता होने पर मां ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | May 9, 2026 सावित्री ने अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग जबरन अपने साथ ले गए। बेटी के पास कीमती जेवर भी थे। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर महिला ने एसपी से जांच कर बेटी को सकुशल बरामद करने की मांग की।