अशोक नगर: नया बस स्टैंड पर बाइक फिसली, 30 वर्षीय युवक घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
अशोकनगर शहर के नया बस स्टैंड पर बाइक फिसलने से एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय नहर कालोनी निवासी कृष्ण पाल पुत्र राजा सिंह यादव उम्र 30 वर्ष गुरुवार को रात 8 बजे अपने घर से बाजार जा रहा था। इसी दौरान नया बस स्टैंड पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे युवक घायल हो गया। घायल को परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया।