नोहर: नोहर में भीम आर्मी करेगी डीवाईएसपी कार्यालय का घेराव
नोहर जमीन और मकान पर फर्जी लोन का आरोप, न्याय की मांग को लेकर सोमवार को नोहर डीएसपी कार्यालय का भीम आर्मी घेराव करेगी क्षेत्र के गांव टिडियासर निवासी हुंताराम मेघवाल के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने भरोसे में लेकर उनकी जमीन और मकान के दस्तावेजों का दुरुपयोग किया तथा उनके नाम पर लोन उठवा लिया।