दादरी: सेक्टर-63 पुलिस ने महिला को जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाने वाले अभियुक्त को सेक्टर-63 से किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर 63 थाना पुलिस ने रविवार को महिला को जेवर एयरपोर्ट के समीप जमीन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी का शिकार बनाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त की पहचान मूल रूप से शैलेंद्र कुमार चौहान के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।