मुगलसराय: गल्ला मंडी मुगलसराय में केक की दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ लाखों का नुकसान
मुगलसराय के गल्ला मंडी स्थित एक केक की दुकान में शनिवार-रविवार की रात करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग में बेकरी और केक बनाने का सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस व फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।