हसनपुर: हसनपुर में खोलते हुए उड़द में गिरा मासूम, उपचार के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाह समारोह के दौरान पांच वर्षीय मासूम बालक खौलते उड़द के भगोने में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए मेरठ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई और शुक्रवार सुबह बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह घटना हसनपुर कोतवाली के गुलामपुर गांव में गुरुवार दोपहर।