सात मोड़ पर पेड़ कटान के विरोध में आंदोलन तेज, छात्र-छात्राओं और किसानों ने भी संभाला मोर्चा
ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश-देहरादून मार्ग स्थित प्रसिद्ध सा मोड़ क्षेत्र में कथित पेड़ कटान के विरोध में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चल रहा धरना लगातार जारी है। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में हो रहे इस आंदोलन को अब समाज के विभिन्न वर्गों का भी समर्थन मिलने लगा है।
सोमवार को धरना स्थल पर कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में पहुंचे और पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान किसानों ने भी आंदोलन में भाग लेते हुए प्रदर्शनकारियों के साथ धरने में शामिल होकर अपना समर्थन व्यक्त किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रहे पेड़ों के कटान से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने मांग की कि पेड़ों की कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा पर्यावरणीय नियमों का कड़ाई से पालन सुनि