रामपुर: मुकुटपुर गाँव में विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने घटना की जांच शुरू की
Rampur, Rampur | Jul 6, 2025 मुकूटपुर गांव में विवाहिता ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका के भाई ने घटना की जानकारी मीडिया को दी है। घटना रविवार की सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है। मृतिका के भाई ने मीडिया को बताया कि दान दहेज को लेकर पति परेशान करता था, फोन पर कुछ बातचीत हुई उसके बाद घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हैं।