रामपुर: आगामी विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए डीएम ने सींगनखेड़ा स्टेडियम स्थित स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
Rampur, Rampur | Jul 5, 2025 शनिवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार आगामी 9 जुलाई को जनप्रतिनिधियों और नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में एक बड़ा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी सम्बंध में जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने सींगनखेड़ा स्टेडियम स्थित स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।