रामपुर: रविवार को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने मोहर्रम पर सुरक्षा के मद्देनज़र कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया
Rampur, Rampur | Jul 6, 2025 रविवार को दोपहर दो बजे के आसपास मोहर्रम पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कंट्रोल रूम में लगी सीसीटीवी स्क्रीन पर शहर भर के कैमरों की फुटेज की गहनता से जांच की। पुलिस अधीक्षक ने मोहर्रम जुलूसों से संबंधित जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।