रामपुर: दस मोहर्रम पर ग्राम आगापुर स्थित कर्बला में ताज़िए किए गए दफन
Rampur, Rampur | Jul 6, 2025 रविवार को दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार 10 मुहर्रम को ग्राम आगापुर स्थित कर्बला में अकीदत के साथ ताज़िए दफन किए गए। इस दौरान कर्बला में मातम और नौहों की सदाएं गूंजती रहीं, जिससे माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद थे, जिन्होंने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई।