हज़ारीबाग: रामनवमी हिंसा और विष्णुगढ़ मामले पर मुन्ना सिंह ने की प्रेस वार्ता, शांति बनाए रखने की अपील
सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने अपने चानो स्थित आवास पर शुक्रवार को पांच बजकर तीस मिनट पर प्रेसवार्ता का आयोजन कर रामनवमी शोभायात्रा में हुई हत्याओं और विष्णुगढ़ मामले पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली राजनीति स्वीकार्य नहीं है और जिले की शांति बनाए रखना जरूरी है।