मेसकौर: तीन दिनों से बिजली संकट, उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल
Meskaur, Nawada | Jun 27, 2026 मेसकौर: प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से जारी लगातार बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उमस भरी गर्मी के बीच बार-बार बिजली गुल रहने से जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार को मोहर्रम के दिन सोनपुरा, बड़ोसर, मिर्जापुर, पलई, पसाढी, बिसिआईत और मंझला समेत कई गांवों में सुबह करीब 9 बजे से रात 1 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। 4 pm प्राप्त ।