नागदा: लालघाटी शनि मंदिर पर ₹3.80 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक स्वच्छता परिसर, जिला पंचायत सदस्य राधा मालवीय ने दी स्वीकृति
Nagda, Ujjain | May 18, 2026 ग्राम पंचायत बेरछा और कलसी के बीच स्थित प्रसिद्ध लालघाटी शनि मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिला श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य सुश्री राधा भीमराज मालवीय ने मंदिर परिसर में सामुदायिक स्वच्छता