बक्सर: जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, प्रत्येक अधिकारी को 4 केंद्र जांचने का लक्ष्य
Buxar, Buxar | Apr 28, 2026 जिला पदाधिकारी बक्सर, साहिला के निदेशानुसार मंगलवार को जिले की सभी पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में जाकर केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, पोषाहार वितरण, टीकाकरण, साफ-सफाई और संचालन व्यवस्था की गहन पड़ताल की गई।